Haryana Govtधान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील...

धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील : Shyam Singh Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 249 मंडियां हैं। वर्तमान में कुछ मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज की गई फसल का सत्यापन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की फसल का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन हो चुका है, जबकि शेष मामलों का मैनुअल सत्यापन किया जा रहा है।

मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को करनाल में नमो क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में जियो फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। मंडी में प्रवेश के बाद ही गेट पास जारी होगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026

आज 13 नवंबर को दो ग्रहों की स्थिति बदलने...

Punjab News: अवैध हथियारों व हेरोइन सहित इस गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026

आज 13 नवंबर को दो ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। बुध जो तुला राशि में गोचर कर रहे...

खरड़ विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने पार्टी का जताया आभार, देखें वीडियो

खरड़ः पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...

Punjab News: अवैध हथियारों व हेरोइन सहित इस गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान...

राजासांसी विधानसभा क्षेत्र से सोनिया मान को टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

चुनाव जीतने के लिए दिन-रात करेंगी कड़ी मेहनतः सोनिया मान अमृतसरः आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के पंजाब विधानसभा...