धूमधाम से मनाई जायेगा शिवरात्रि पर्व
ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के गांव हीरा नगर दुलेहड में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भागवताचार्य विदुषी बेला पारीक श्रद्धालुओं को शिव महिमा का गुणगान कर रही है। उन्होनें कहा कि भगवान शिव भोले है इसलिए मात्र स्मरण करने से हमारे जीवन के कष्टों का निवारण करने के लिए आ जाते है। उनकी माया अपरंपार है वह अपने भक्त को हर विपत्ति से बचाते है।
उन्होनें भगवान शिव की महिमा के कई उदाहरण देकर उनकी महिमा करने का गुरु मंत्र दिया । उन्होनें शिवरात्रि के दौरान शिव जी की उपासना के विशेष मिलने वाले फलों को विस्तार से बताया। इस मौके पर पंडित किशोरी लाल शात्री ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ की ओर से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में 18 फ़रवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा । 19 फरवरी तक साप्ताहिक कथा जारी है। कथा रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो रही है । 19 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
