ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन अधिनियम के तहत दोनों वाहनों के चालान किए गए और मौके पर ही उनका निपटारा करते हुए कुल 10,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अवैध खनन संबंधी गतिविधियों की सूचना प्रशासन और पुलिस को देने की अपील की है।