ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी का गठन 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा।
PTA अध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने अभिभावकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ महाविद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को बेहतर दिशा मिलती है।
PTA सचिव डॉ. शाम बैंस ने जानकारी दी कि बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए PTA की भूमिका, प्राथमिकताओं और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से निर्धारित समय पर महाविद्यालय सभागार में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों के हित में प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।