ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए दो चालान किए हैं। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत किए गए चालानों में से एक चालान का मौके पर ही निपटारा कर लिया गया, जिससे 5,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं दूसरे मामले में संबंधित वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस चालान को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय अदालत भेजा जा रहा है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध खनन गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें।