Himachal Govt
National80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील की है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की बात कही है। देश के नागरिकों से अपील करते हुए पीएम ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारे गर्व और गौरव का प्रतीक है। आइए हम सभी पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराएं।

हमारा तिरंगा हमारे गर्व का प्रतीक है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘हमारा तिरंगा हमारा गर्व और गौरव का प्रतीक है। यह हमें हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है। आइए हम सभी पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के सामूहिक संकल्प को दोहराएं’।


आगे पीएम ने यह भी बताया कि – ‘यह बहुत ही खुशी की बात है कि इस साल की यह कोशिश वंदे मातरम को समर्पित है और वो भी ऐसे समय पर जब भी हम वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मना रहे हैं’।

एकजुट होने का किया लोगों से आह्वान

पीएम मोदी ने अपनी एक पोस्ट में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए एक्स पोस्ट को दोबारा से अपने एक्स अकाउंट पर री शेयर किया है। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय से सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के लिए एकजुट होने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने भी शेयर की पोस्ट

बता दें कि मंत्रालय ने भी एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘पिछले 150 सालों से वंदे मातरम का आह्वान देश की आत्मा को झकझोरता और देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाता रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आइए हम सभी मिलकर उस भावना को हर गली और हर उस घर तक पहुंचाए जैसे कि पूरा भारत हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा यात्राओं, तिरंगा रैलियों, तिरंगा कॉन्सर्ट और वंदे मातरम के सामूहिक गाने के जरिए एकजुट हो’।

harghartiranga.com पर करें अपलोड

मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया है कि – ‘आइए हम सभी इस साल एक नया इतिहास बनते दिखाई दे रहे हैं जब दुनियाभर में बसे भारतीय सूर्यपथ तिरंगा जैसे पहली बार होने वाले एक अनोखे आयोजन के जरिए तिंरगे के सम्मान में एकजुट होंगे। आप भी इसका हिस्सा बनें। अपने घर का तिरंगा फहराए और अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...