.
Nationalदर्दनाक हादसाः सोसाइटी में खेल रही बच्ची को कार ने कुचला

दर्दनाक हादसाः सोसाइटी में खेल रही बच्ची को कार ने कुचला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पिंपरी-चिंचवड: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड के सेक्टर-12 इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक आवासीय सोसाइटी में खेल रही मासूम बच्ची को एक कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

खिलौना स्कूटर पर खेल रही थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे सेक्टर-12 की एक सोसाइटी के पार्किंग एरिया में हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने खिलौना स्कूटर पर सवार होकर सोसाइटी परिसर में खेल रही थी।

इसी दौरान एक कार वहां से गुजर रही थी। कार चालक ने बच्ची को नहीं देखा और वाहन की चपेट में आ गई। कार का पहिया बच्ची के ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
हादसे की पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए वीडियो में बच्ची को खिलौना स्कूटर पर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान कार आती है और बच्ची उसकी चपेट में आ जाती है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जांच में जुटी पुलिस टीम
इस मामले में अभी तक भोसरी MIDC पुलिस स्टेशन में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

भोसरी MIDC पुलिस अस्पताल पहुंची है और बच्ची की स्थिति के साथ-साथ हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी ली जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा प्रहार जारी- मुख्यमंत्री हिंद...

JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा...

पौधरोपण मानवता के सुरक्षित भविष्य का आधार है: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण अभियान...

PoK में प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज की पार्टी का बदला रुख, सभी को बताया देशभक्त

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कई महीनों से जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ...

गौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा प्रहार जारी- मुख्यमंत्री हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी...

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों को मिलेगी अच्छी सुविधाएं : मोहिंदर भगत

एस.ए.एस. नगर/चंडीगढ़: पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के मिशन की...

JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा अनियमितताओं के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। आयोग...