नई दिल्ली: दीवाली पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम पर एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्टी में उन्होंने लिखा कि ऊर्जा और उमंग से भरे हुए इस दीवाली के पावन पर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से ये अब दूसरी दीवाली है। प्रभु श्रीराम ने हमें मर्यादा का पालन करना सिखाया और साथ ही अन्याय से लड़ने की सीख भी दी। इसका जीता जागता उदाहरण हमने कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मर्यादा का पालन किया और अन्याय की बदला भी लिया है।
इस बार की दीवाली इसलिए खास है क्योंकि देश के अनेक जिलों में दूर दराज के क्षेत्रों में पहली बार दीवाली के दीप जलेंगे। ये वो जिले हैं जहां पर नक्सलवाद और माओवादी आतंक को जड़ से मिटा दिया गया है। बीते दिनों में हमने ये देखा है कि कैसे अनेक व्यक्ति हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और उन्होंने देश के संविधान के प्रति गहरी आस्था जताई है। देश के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।
.
दीवाली के मौके पर PM Modi ने लिखी देश को चिट्ठी, Operation Sindoor पर कही ये बात
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.