Encounter India
HomePunjabJalandharJalandhar में बोले PM MODI, कहा- स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे...

Jalandhar में बोले PM MODI, कहा- स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर खुलकर निशाना साधा। उनके भाषण से यह साफ संकेत मिला कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

जालंधर को स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित
जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाने को लेकर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के युवाओं में खेलों को लेकर जोश और जज्बा है। हमारी सरकार ने खेलो इंडिया योजना खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी। वहीं, जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब को विकास और बेहतर शासन की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस भाषण के जरिए भाजपा ने अपने नेताओं और समर्थकों को साफ संदेश दिया कि पार्टी राज्य में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने वाली है।

संत निरंजन दास से मुलाकात, दलित समाज को साधने की कोशिश
जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से ट्रेन में मुलाकात की। अपने भाषण में उन्होंने संत रविदास जी महाराज का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। पंजाब में दलित समुदाय की बड़ी आबादी है और दोआबा क्षेत्र में इसका खासा प्रभाव माना जाता है। ऐसे में इस मुलाकात और संत रविदास जी का जिक्र राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। इसे दलित समाज तक भाजपा की पहुंच मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

हरी पगड़ी पहनकर किसानों को दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के दौरान हरे रंग की पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे। पंजाब में हरा रंग खेती, खेतों और किसानों की पहचान माना जाता है। इसलिए इसे किसानों के प्रति सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक भी माना जाता है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

15 बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की दी सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान कुल 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इनमें मालवा क्षेत्र के 7 प्रोजेक्ट, दोआबा क्षेत्र के 5 प्रोजेक्ट, माझा क्षेत्र के 3 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं का लाभ पंजाब के 12 से अधिक प्रमुख जिलों को मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -