नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम तेल अवीव पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया है।
नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। पीएम मोदी नौ साल के बाद इजरायल पहुंच चुके हैं। इससे पहले वो 2017 में इजरायल गए थे। पीएम मोदी आज इजरायल की सांसद नेसेट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनका येरुशलम का दौरा भी करेंगे। पीएम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बहुत जरुरी माना जा रहा है।
Read In English : https://encounternews.in/india/prime-minister-narendra-modi-arrives-in-israel-for-strategic-state-visit/
इजरायल यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट लोकेशन को दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है। दुनिया भर के विमानों के मूवमेंट पर नजर रखने वाला पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइट रडार के डेटा बताते हैं कि इस समय पीएम मोदी की फ्लाइट मूवमेंट को विश्व में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है।
दो दिनों की इजरायल यात्रा पर हैं पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिनों की इजरायल यात्रा पर निकले हैं। फ्लाइट रडार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग करता है। इसका मुख्य काम है दुनिया भर में उड़ रहे विमानों की रियल टाइम लोकेशन, स्पीड, ऊंचाई, रुट, फ्लाइट नंबर आदि दिखाना है। फ्लाइट रडार के अनुसार, बुधवार शाम पौने चार बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में एंट्री कर रही थी। उस समय इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे।
पीएम मोदी का विमान इजरायल के लिए पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को पूरी तरह से एवॉइड कर रहे हैं। पीएम मोदी की फ्लाइट दिल्ली से निकलकर गुजरात होते हुए अरब सागर को पार करने के लिए ओमान में पहुंचा है। इसके बाद सऊदी अरब पहुंचा है। यहां से उनका प्लेन सऊदी अरब के एयर स्पेस बीच से होकर गुजरा। इसके बाद उनका विमान जॉर्डन पहुंचा है। जॉर्डन के बाद इजरायल की सीमा शुरु हो जाती है।
भारत के विशेष विमान से पहुंचे इजरायल
पीएम मोदी एयर इंडिया वन से इजरायल जा रहे हैं। यह भारत सरकार का विशेष विमान है जो प्रधानमंत्री और बाकी उच्च पदाधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है। आमतौर पर यह Boeing 777-300ER या कभी-कभी दो विमानों का फ्लीट होता है। यह स्पेशल कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इस विमान में कमांड सेंटर, सिक्योर कम्युनिकेशन और डिफेंस सिस्टम शामिल होते हैं। पीएम मोदी 25 फरवरी 2026 को सुबह पालम एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हुए। उनका विमान तेल अवीव के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। भारत से इजरायल की डायरेक्ट फ्लाइट लगभग 6-7 घंटे की होती है।