ऊना /सुशील पंडित: उपयुक्त राज्य कर व आबकारी जिला ऊना विनोद सिंह डोगरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में स्थापित डिस्टलरी संयंत्र इन मैकलोड़ डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड तथा राज्य कर वा आबकारी विभाग ऊना के संयुक्त तत्वाधान में जिला डिस्टलरी संयंत्र के परिसर में पौधारोपण किया गया।
यह कार्यक्रम सुशील राणा वन मंडल अधिकारी डिस्टलरी के निर्देशक आर वी सुब्रमण्यम मुख्य प्रबंधक योगेश गुलमिरे तथा रॉबिन शर्मा सहायक प्रबंधक के सहयोग से संपन्न हुआ। इस मौके पर सुशील राणा वन मंडल अधिकारी राज्य कर व आबकारी विभाग के अधिकारी विनोद सिंह डोगरा, नवनीत गुप्ता, कपिल नाथ, संजीव कुमार, बलजीत सिंह, विजय कुमार सिंह ,शिव महाजन तथा सुरजीत कुमार उपस्थित रहे।