नई दिल्ली: पुलिस ने लोगों को जरुरी एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि चार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। लोगों को हेलीकॉप्टर यात्रा के नाम पर भी शिकार बनाया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों के लिए जरुरी एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। चारधाम यात्रा करने वाले कई श्रद्धालुओं को साइबर ठग शिकार बना रहे हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिक तोमर ने कहा कि – चारधाम यात्रा के लिए कई श्रद्धालुओं हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल करके धामों तक पहुंचते हैं।
उन्होंने आगे बताया है कि बीते कुछ सालों में यह देखा जा चुका है कि दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को साइबर ठग शिकार बना रहे हैं। कई मामले भी सामने आ चुके हैं। साइबर ठगों का फंसाने का तरीका पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी विज्ञापन का इस्तेमाल करके लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उसके बाद बैंक खाते में सेंध लगाते हैं।
पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर से कनेक्टेड मामलों की निगरानी के लिए एक स्पेशल टीम तैयार की गई। टीम तैयार करने के बाद से ही वह लगातार काम कर रही है। अब तक लगभग 55 ऑनलाइन माध्यम के खिलाफ एक्शन लिया है। इन केस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज, वेबसाइट्स, व्हाइट्सऐप नंबर और बैंक खाते तक शामिल हैं। कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है और जांच जारी है।
ऐसे करें साइबर स्कैम से बचाव
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल, VIP, दर्शन और यात्रा रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर कई लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।
ऑफिशियल वेबसाइट से ही बुकिंग करें। हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग आद के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही सहारा लें।
हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सऐप मैसेज या आंख बंद करके यकीन न करें। ऑफर्स आदि साइबर, साइबर ठग अक्सर फेक वेबसाइट फर्जी वेबसाइट्स चलाते हैं। देखने में ये असले जैसे लगती है। कई बार तो URL भी मिलता जुलता होता है।
चार धाम यात्रा के लिए ऑफर्स और वीआईपी दर्शन आदि का झांसा दिया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोई भी टिकट बुकिंग न करें।

