Girl in a jacket
HomeHimachalहिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त: राजेंद्र राणा 

हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त: राजेंद्र राणा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए मांगा समर्थन 

ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस की आंधी चल रही, उसमें साफ है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश से प्रचारक अध्यक्ष राजेंद्र राणा द्वारा बंगाणा में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भाजपा का सूफड़ा साफ करने का मन बना लिया है। हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी कुर्सी बचाने की खातिर जनता से गोल्डन चांस मांग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए।

अगर कोई फरियादी उनके पास जाता है तो सिर्फ उसे आश्वासन ही मिलता है और उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ट्रैक्टर की सब्सिडी को लेकर एक महा घोटाला हुआ है क्षेत्र के युवाओं के लिए ना तो कोई खेल मैदान ना पाए और ना ही कोई उद्योग उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन दिलाता हूं हम बड़ी ईमानदारी से काम करेंगे जो 20 साल में नहीं किया गया वह एक वर्ष में करके दिखाएंगे। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बंगाणा, बाबा डेरा, नारी, विश्वकर्मा मंदिर ,झलेडा्, रैंसरी, रविदास मंदिर में जनता से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।इन नुक्कड़ सभाओं में भारी जनसमूह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर देवेंद्र भुट्टो, रामआसरा ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, धर्मेंद्र पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, देशराज मोदगिल ,सुमित शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विवेक शर्मा, विवेक मींका, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक , रुमेल धीमान, युवा प्रधान मनीष बैंस, सत्या देवी जिला परिषद, गोपाल सैनी युवा नेता, कांग्रेस सेवा दल के से दौलतराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -