ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए जा रहे हर दस्तक अभियान के द्बारा अब नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज शुरु हो रहा है। यह जानकारी नायब तहसीलदार जोल कुलतार चंद ने ग्राम पंचायत खरयालता में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत करते हुए कहा l जिस से अब नशे के जाल में फंसे हुए मरीजों का ईलाज संभव हो जायेगा। लोग सही जानकारी नहीं होने की वजह से नशे के जाल में तो फंस जाते है लेकिन अगर नशे के जाल से बाहर निकलना होता है तो सही इलाज़ और जानकारी न होने की वजह से निकल नहीं पाते थे ।अब नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके नशे से सबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पूरे ज़िला ऊना में हर ब्लॉक में हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन हर घर में हर जन तक नशे के खिलाफ़ लोगो को जागरूक कर रहा है और उसके अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। लोग इलाज के लिए हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं ।जिस से समाज को नशा मुक्त बनाने की जो मुहिम जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चलाई है वह कहीं न कहीं अच्छा प्रभाव समाज पर डाल रही है। लोग नशे के खिलाफ़ इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं और अपने घर अपने वार्ड और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर हर घर में दस्तक दे रहे हैं। प्रशासन का कोई न कोई अधिकारी उनके साथ मिलकर काम कर रहा हैl इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान अशोक कुमार, पंचायत के सम्मानित मेंबर,ग्राम पंचायत के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहा l

नशे की लत से परेशान मरीजों का होगा फ्री इलाज : कुलतार चंद
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -