पठानकोट/अनमोलः युवा विकास मंच शाहपुरकंडी एवं प्रेजेंटेशन पब्लिक स्कूल के सहयोग से स्कूल प्रांगण में मंच के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा राजू की देखरेख में नशों को रोकने व उसके दुष्प्रभावो संबंधी जागरूक करने के लिए एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख, एसपी मनोज ठाकुर एवं डीएसपी धार कला राजेंद्र मिन्हास, थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सरदार सुरेंद्र पाल सिंह सहित युवा विकास मंच के सदस्यों के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल एवं बच्चों सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर नशे के खतरे पर आधारित एक टेली फिल्म के माध्यम से बच्चों को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसएसपी सरदार हरकमलप्रीत सिंह खख ने क्षेत्र में नशे की समस्या की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाने का आग्रह किया। उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जिला पठानकोट को ड्रग फ्री बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और युवाओं को नशों की इस दलदल में धंसने से बचाने के लिए हमें सबको एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने युवा विकास मंच एवं स्कूल प्रबंधन को ऐसे जागरूकता सेमिनार लगाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर विशाल शर्मा, विजय कुमार,कृष्ण रिंटू,विपन शर्मा, सरवन प्रभाकर, मुकेश कुमार,रजत, स्कूल के डायरेक्टर शीतल सिंह बाजवा चेयर पर्सन रेनू शर्मा, प्रेसिडेंट दविंदर पाल शर्मा, निवेदिता संधू, जगबीर संधू व रविंदर कौर सहित कई लोग उपस्थित थे।

