पंचकूलाः पंचकुला शहर से बम्ब का शैल मिलने की खबर सामने आई है। पंचकूला के सेक्टर 16 के बुदनपुर के पास इंदिरा कॉलोनी के पार्क में मिला बम शैल मिला है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर सेक्टर 16 के इंचार्ज सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह, क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज कर्मवीर सिंह, सेक्टर 26 के सीआईए इंचार्ज महेंद्र सिंह और पंचकूला के एसीपी सुरेंद्र यादव, और एसीपी राजकुमार रंगा और पूरी फोर्स माजूद रही। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह भी मौके पर पहुँचे।
बम्ब को डिफुस करने के लिए आर्मी की कई टीमें पहुँची। मौके पर कर्नल जसदीप सिंह संधू आर्मी एडवाइजर और वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर की आर्मी भी मौके पर पहुँची। आर्मी के साथ डॉग सकोड भी मौके पर आया।
सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह ने बताया कि जब हम की सूचना सुबह ही हमको मिली थी और हम मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे और आर्मी को बुलाकर हमने बम की शेल आर्मी को सौंप दी है।
