Girl in a jacket
HomeHimachalमैडी मेले के आयोजन की जिम्मेदारी छीने जाने से पंचायत समिति सदस्य...

मैडी मेले के आयोजन की जिम्मेदारी छीने जाने से पंचायत समिति सदस्य नाराज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मिला
ऊना/सुशील पंडित: मैड़ी मेले के आयोजन की जिम्मेदारी पंचायत समिति अम्व से छीनकर जिला प्रशासन को सौंपे जाने पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के आदेश को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। मेला आयोजन को लेकर अपनी शक्तियां छिनी जाने बाद अंब समिति सदस्यों ने अध्यक्ष सुनीता कुमारी की अगुवाई में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाक़ात कर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपकर मैड़ी मेले के आयोजन की जिम्मेदारी फिर से पंचायत समिति अम्व को सौंपे जाने की मांग उठाई है। मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल समिति अध्यक्ष सुनीता कुमारी की अगुवाई में स्थानीय विश्राम गृह में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मिला।
समिति अध्यक्ष ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से उन्हें एक पत्र मिला था। जिसमें मैड़ी मेले की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दिए जाने की जानकारी मात्र दी गई न तो इस मामले में पंचायत समिति अम्व से कोई सुझाव लिया गया न ही उनसे इस मामले पर कोई चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से मैड़ी मेले का आयोजन पंचायत समिति अम्व द्वारा किया जा रहा है। जिससे पंचायत समिति को कुछ आय भी होती थी जिसके चलते दो कर्मचारी भी रखे गए है। उनका वेतन भी उसी आय से दिया जाता था। ऐसे में समिति को अपने खर्च चलाने में भारी कठिनाई होगी। समिति सदस्यों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रमुखता से उठाएं और मैड़ी मेले के आयोजन कि जिम्मेदारी फिर से पंचायत समिति अम्व को सौंपी जाए। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने एसडीएम अम्व विवेक महाजन से भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा की और समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह जल्द इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे, ताकि इसका समाधान हो सके।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सीमा कुमारी, नीलम कुमारी, ज्योति ठाकुर, निर्मला ठाकुर, डॉ. राजपाल शर्मा, मीनू शर्मा, नवदीप राणा, राजिंदर कुमार, तरसेम लाल, सुरजीत सिंह, बख्शीश धीमान व पिंकी देवी मौजूद रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -