.
Himachalमलांगड़ में शराब के ठेके का विरोध हुआ तेज

मलांगड़ में शराब के ठेके का विरोध हुआ तेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के मलागंड़ गांव में शराब के ठेके का विरोध वर्षों से लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग 5 साल से मलांगड़ में शराब की एक दुकान कुछ घरों के सामने खुली रही। पास में एक प्राइवेट स्कूल भी था। शुरू से ही मलांगड़ और सोरला गांव के लोग उस शराब की दुकान का विरोध करते आए हैं। अब शराब की दुकान को बदलकर पंचायत घर के पास सुनसान इलाके में स्थापित किया जा रहा है। नई जगह स्थानांतरित होने जा रहे ठेके का विरोध करते हुए गांव की लगभग एक दर्जन  महिलाएं शनिवार को मौके पर पहुंचीं और शराब की दुकान के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि शराब का ठेका पहले भी गांव की असंख्य अप्रिय घटनाओं का कारण बन चुका है। ठेके में शराब पीने के बाद लोग हल्ला और हुड़दंग करते हैं। इस हुड़दंग ने मलांगड़ गांव की शांति छीन ली है। 
महिलाओं का कहना है कि अब गांव वालों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ठेके को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाने लगा है। गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि यहां शराब की बिक्री हो। जो शराब सामाजिक बुराई के तौर पर युवा पीड़ी को खराब करती जा रही है उसे खोलने में सरकार इतनी आतुर क्यों है। तत्पश्चात गांव में हंगामा बढ़ते देख बंगाणा के एसडीएम योगराज धीमान पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शराब की दुकान का जायजा लिया। महिलाओं ने ठेके का विरोध करते हुए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। 
एसडीएम धीमान का कहना है कि शराब की दुकान खोलने की अनुमति आबकारी एवं कराधान विभाग, हिमाचल प्रदेश से मिलती है। इस गांव में ठेके के विरोध की जानकारी आबकारी एवं कराधान विभाग को दे दी गई है। इसे खोलने या बंद करने का निर्णय उन्हीं को लेना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...