Himachal Govt
Nationalजम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जंगल को चारों तरफ से...

जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने जंगल को चारों तरफ से घेरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बडगामः जम्मू कश्मीर के बडगाम में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां, ज्वाइंट आप्रेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। सर्च ऑपरेशन में एक AK राइफल व युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे आतंकी की तलाश जारी है। ये आप्रेशन जम्मू कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है, वह पीर पंजाल रेंज में आता है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना को बीते दिन आतंकियों को देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था। इसी क्रम में जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक पहाड़ी पर जंगल के बीच छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी।

जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। मुठभेड़ के बाद निकटवर्ती शिविरों से भी सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़स्थल की तरफ रवाना हो गई हैं। जिसके बाद जवानों आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और शुक्रवार को एक आतंकी ढेर हो गया।

पूरी रात चला सर्च आप्रेशन
घने जंगल वाले इलाके से पूरी रात रूक-रूक कर गोली चलने की आवज आती रही है, जबकि अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया ताकि भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके. आखिरकार, आज सुरक्षा बल एक आतंकवादी को मार गिराने में सफल रहे, जबकि अन्य आतंकवादियों के खिलाफ सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन जारी है। पहलगाम हमले के बाद 2025 में हुए ऑपरेशन्स के बाद इस इलाके में यह पहला बड़ा ऑपरेशन है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का...

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : Harjot Bains

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्वरूप बदलने वाले शिक्षकों...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कथा उपरांत रोज लगेगा भंडारा ऊना,सुशील पंडित: गांव बदोली स्थित...