Himachal Govt
Punjab Govtशिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित...

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : Harjot Bains

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्वरूप बदलने वाले शिक्षकों को सम्मान देने की वचनबद्धता के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार – 2026 से सम्मानित किया जाएगा। हरजोत बैंस ने बताया कि ये सभी 75 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार नीति के अनुसार पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर चुने गए हैं। इनमें से 55 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए, 10 यंग शिक्षक पुरस्कार के लिए, 4 विशेष शिक्षक पुरस्कार के लिए और 6 प्रबंधकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि ये पुरस्कार शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों को सम्मान देकर उन्हें आगे और मेहनत के लिए प्रेरित करने तथा उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रति मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। बैंस ने कहा, “शिक्षक हमारी शिक्षा प्रणाली के केंद्र बिंदु हैं और उनके अथक प्रयासों को मान्यता देना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। मैं इन पुरस्कारों के लिए चुने गए सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं और संपूर्ण शिक्षक वर्ग से उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की अपील करता हूं।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

Punjab News:  दुर्गियाना मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, देखें वीडियो

फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ अमृतसरः दुनिया भर...

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल...

Punjab News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस, देखें वीडियो

पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही,...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...