Himachal Govt
Unaऊना में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का एक मामला , पीड़िता के भाई...

ऊना में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का एक मामला , पीड़िता के भाई और मां में लक्ष्ण लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विभाग ने सावधानी बरतने और एडवाइजरी जारी की 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना में स्वाइन फ्लू का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता बंगाणा थानाकलां क्षेत्र की लगभग  बारह वर्ष की एक बच्ची है । स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उसे बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था ।

जिला स्वस्थ अधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मा ने बताया कि सावधानी के मद्देनजर पीड़िता को अभी दो तीन दिन और निगरानी में रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि कि पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही पीड़िता को घर भेजा जाएगा । उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां और छोटे भाई में भी इसके लक्षण पाए गए है , हालांकि इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । लेकिन बावजूद इसके उन दोनों को सावधानी की दृष्टि से उचित दवा दी गई है । गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है ।

डॉक्टर वर्मा ने कहा कि लोगों को सावधानी के रूप में हाथ मुंह साफ रखने , दिन में तीन चार बार हाथ मुंह धोने , पानी अधिक मात्रा में पीने , छींकते समय नाक मुंह को ढंककर रखने और बुखार जुखाम होने पर सरकारी अस्पताल में जाकर  डॉक्टर्स को चेक कराकर दवा लेने की सलाह दी है । उन्होंने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर , गली नुक्कड़ या अन्य कहीं पर स्थित झोला छाप से दवा देने वालों के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह भी दी ।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल...

Punjab News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस, देखें वीडियो

पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही,...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...