Himachal Govt
Unaकुटलैहड़ क्षेत्र में पात्र गरीब परिवारों को बीपीएल सूची में जोड़ना हमारा...

कुटलैहड़ क्षेत्र में पात्र गरीब परिवारों को बीपीएल सूची में जोड़ना हमारा संकल्प : विवेक शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और पात्रता आधारित बनाने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र की लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड की 17 पंचायतों का दौरा किया। ढयुंगली से लेकर करमाली तक विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों और बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जानकारी दी।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य केवल बीपीएल सूची तैयार करना नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जो परिवार आर्थिक रूप से गरीब हैं और बीपीएल की पात्रता पूरी करते हैं, उन्हें सूची से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर पंचायत स्तर पर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि बीपीएल चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। पात्र परिवारों की पहचान पारदर्शी तरीके से की जाए और जो परिवार निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।

विधायक  ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में बीपीएल चयन को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से पारदर्शी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियोंप्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिल कर पात्र परिवारों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं, जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। दूसरी ओर, यदि कोई अपात्र व्यक्ति किसी कारणवश सूची में शामिल है तो उसकी भी जांच होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में केवल वही परिवार शामिल होने चाहिए, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और पात्रता के अनुसार योग्य हों। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों और आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाए तथा पात्रता की जांच निष्पक्ष रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए, ताकि किसी पात्र परिवार के साथ अन्याय न हो।

इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल,तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा,एक्सियन लोकनिवि डी सी ठाकुर एसडीओ सुरेश कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश दत्त केवल कृष्ण शर्मा राम ,इक्वाल सोनी किशन शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी अधिकारी कर्मचारी प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का...

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : Harjot Bains

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्वरूप बदलने वाले शिक्षकों...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कथा उपरांत रोज लगेगा भंडारा ऊना,सुशील पंडित: गांव बदोली स्थित...