पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही, पठानकोट में भी जन्माष्टमी को लेकर कुछ दिन पहले ही मंदिरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं जिसके चलते आज भगवान श्री कृष्णा के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धालु मंदिरों में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकस है हर पहलू पर नजर रख सुरक्षा को पुख़्ता किया हुआ है।
View this post on Instagram
इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी के इस उत्सव को बड़े ही हर्ष और उत्साह से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन का हर एक शख्स को बड़ा ही इंतजार रहता है और आज का दिन बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है।
वहीं, पठानकोट के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर जब हमारी टीम ने पुलिस इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यहां भगतजन बड़ी ही श्रद्धा से पहुंच रहे है वहीं पुलिस की तरफ से पठानकोट मे सभी तरफ चौकसी बढ़ा दी है व हर पहलू पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई घटना न हो सके।