Girl in a jacket
HomeHaryanaजिम संचालक के घर पर NIA की Raid

जिम संचालक के घर पर NIA की Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

जींदः हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 8 में सुबह 5 बजे एनआईए की टीम पहुंची। टीम ने जिम संचालक सदानंद के पुत्र कशिश के घर दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार, कशिश दुबई आता-जाता रहता है। वह दुबई से कपड़ों के आयात और निर्यात का काम करता है। हालांकि, छापेमारी के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि जिम संचालक ने एक संवेदनशील बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे, इसलिए टीम इसकी जांच करने पहुंची है।

शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, एनआईए की टीम जींद के सेक्टर 8 में जिम संचालक के घर पहुंची। घर के सदस्यों को अंदर आने से रोका गया, जबकि मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। किसी को भी घर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके बाद टीम ने जिम संचालक से पूछताछ शुरू की। यह भी बताया जा रहा है कि जिम संचालक ने पैसे किसी संवेदनशील खाते में भेजे थे। इस संबंध में एनआईए की टीम ने जिम संचालक के घर छापा मारा है। एनआईए की टीम अभी भी पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -