Girl in a jacket
HomeHimachalवंगाणा कालेज में नए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई

वंगाणा कालेज में नए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2024-25 के नए स्वयंसेवियों व कार्यकारिणी सदस्यों को  शपथ समारोह का आयोजन किया गया । शपथ समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। सबसे पहले एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर को पुष्पगुच् और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इसके बाद एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर  नेगी ने नए स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य ने नए चयनित कार्यकारिणी सदस्यों एन एस एस कैंपस कैप्टन कैप्टन एन एस एस कैंपस प्रधान गौरव कुमार , उप प्रधान शुभम शर्मा , महासचिव परीक्षा , सहसचिव स्नेहा , कोषाध्यक्ष नीलम, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर लता ठाकुर , मीडिया सचिव कुशल राणा को एन एन एस टोपी और बैच पहनना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसएस के पूर्व प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर कृष्ण चंद को कीय नोट स्पीकर आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि राष्‍ट्रीय सेवा योजना राष्‍ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्‍ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। एक आदर्श नागरिक बनने के लिए इन गुणों का विकास होना अत्‍यंत आवश्‍यक है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -