Girl in a jacket
HomeHimachalकुटलैहड़ के अदरोली में दस करोड़ की घोषणा नई,या फिर पैंडिंग राशि...

कुटलैहड़ के अदरोली में दस करोड़ की घोषणा नई,या फिर पैंडिंग राशि स्वीकृत: वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोवा की तरह विकसित करने के लिए 14,56 करोड़ अदरोली को हुए थे स्वीकृत, 2 करोड़ कैफे के लिए मिली थी धनराशि

ऊना/सुशील पंडित : राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय मैने 40 करोड़ का एक एस्टिमेट कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। और उसमें कुटलैहड़ के बाबा गरीब नाथ मंदिर के अंदरोली को गोवा की तर्ज पर विकसित करने के लिए 14,56 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। और 2 करोड़ की धनराशि अंदरोली में पर्यटकों के लिए बढ़िया कैफे के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ था। डेढ़ वर्ष में अंदरोली में करीव 3,54 करोड़ से अंदरोली विकसित हुआ है। और राज्य में सरकार बदलने के बाद कार्य ठंडे बस्ते में पड़ गया। अव जो सूक्खू सरकार में पर्यटन निगम बोर्ड के चेयरमैन रघुबीर सिंह वाली रविवार को दस करोड़ की घोषणा अंदरोली में करके गए है। अगर यह पहले की स्वीकृति से अलग है। तो हम उसका स्वागत करते है। और अगर यह बची हुई धनराशि से दस करोड़ की घोषणा हुई है। तो हम इस घोषणा की निंदा करते है। कंवर ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कुटलैहड़ के अंदरोली में यह दूसरा वड़ा उत्सव है। हमें इस बात की खुशी है कि कुटलैहड़ के अंदरोली में स्टेट ओर नेशनल कार्यक्रम हो रहे है और पर्यटन को वढ़ावा मिल रहा है। लेकिन जब हम कुटलैहड़ के अंदरोली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास कर रहे थे। तो इन्हीं पार्टी नेताओं ने विरोध किया था। और जिसका खमियाजा हमें विस चुनाव में भुक्तना पड़ा। और अब यह प्रतिनिधि अंदरोली में मंच से बड़े बड़े भाषण दे रहे है। 

कँवर ने कहा कि हमने कुटलैहड के भरमौती मन्दिर,पिपलू मन्दिर चमुक्खा मन्दिर जमासनी माता मंदिर के साथ हमने अढ़ाई करोड़ लठियानी में पर्यटन से जोड़ने के लिए स्वीकृत करवाया था। लेकिन एक वर्ष बाद राज्य सरकार से केंद्र सरकार के अढ़ाई करोड़ की स्वीकृति मिल रही है। कंवर ने कहा कि बीते 5 वर्षों में हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को हजारों करोड़ की सौगातें लाकर दी है। जिनका आज कुटलैहड़ में चुने हुए प्रतिनिधि उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरम सिंह,कुटलैहड भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा मौजूद थे। 

कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला,एक वर्ष में भ्रष्टाचार को मिला वढ़ावा

कंवर ने कहा कि बीते एक वर्ष में कुटलैहड़ में माफियों का बोलबाला है। सरकारी भूमि पर जोरो से अवैध कटान ,सड़को पर एक तरफ टायरिग हो रही है साथ ही उखड़ रही। 70 लाख के टैंडर का 3 दिनों में कार्य पूरा होकर ठेकेदार चांदी कूट रहे है। भाजपा समर्थक ठेकेदारों के कार्यो की पेमैंट रोकी जा रही है। कुटलैहड़ के प्रतिनिधि यह न सोचें। समय फिर आएगा। और एक एक कार्य का निरीक्षण ओर जांच करवाई जाएगी। कंवर ने कहा अंदरोली पर्यटक स्थल के लिए बनी सड़क उखड़ गई है। जिस भी ठेकेदार ने वह काम किया है। उसके विरुद्ध कार्यवाई होगी।

लोकसभा चुनावों वे बाद कुछ भी सम्भव, याद रखे प्रशासन और प्रतिनिधि,

कंवर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में कुछ भी सम्भव है। क्योंकि जिस प्रकार कुटलैहड़ से लेकर स्टेट तक अराजकता का माहौल बना है। और कर्मचारियों को सैलरी के लाले पड़े है उस पर कुछ तो अलग होगा। यह प्रशासन और प्रतिनिधि ध्यान रखें। कँवर ने कहा कि समय सबका आता है लेकिन समय का सदुपयोग करना किसी किसी नेता को आता है। 

कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक,सीएम बताएं किस पार्टी के है विधायक

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा में आने के लिए उत्सुक बने हुए है। और जगह जगह चर्चा कर रहे है। भाजपा एक समन्दर है और इसमें हर कोई गहराई से मिल जाता है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू बताएं कि वर्तमान में कुटलैहड़ के चुने हुए विधायक भाजपा के है या फिर कांग्रेस के। यह पूछने का अधिकार केवल सूबे के मुख्यमंत्री को है। जिन की सत्ता और सरकार की आड़ में कुटलैहड़ में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा पनप रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए कुटलैहड़ के विधायक ने मान लिया है कि राज्य सरकार में वड़ा उलटफेर होने वाला है इसलिए कुटलैहड़ के विधायक भाजपा में आने के लिए छलांगे मार रहे है। कंवर ने कहा कि विधायक का भाजपा स्वागत होगा। लेकिन भविष्य को देखकर जरा सोच समझ कर फैसला करें। क्योंकि कुटलैहड़ की महिलाओं के साथ जो आपने गांरटी के तौर पर प्रति माह 15 सौ देने का वादा किया है। पहले उसे पूरा करें। कुटलैहड़ की प्रति महिला पर अपनी 20 हजार की देनदारी हो चुकी है। पहले इसे पूरा करें,फिर भाजपा में आने की सोचें।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -