उन्होंने मरीज के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल में भर्ती एक अन्य बुजुर्ग मरीज, जो जोल क्षेत्र के भालोंन गांव से उपचाराधीन हैं, उन का भी हालचाल जाना। विधायक विवेक शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मरीजों के परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि कठिन समय में हौसला बनाए रखना बेहद जरूरी होता है और सरकार तथा जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।
