Himachalविधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गौ अभ्यारण थानाखास का किया निरीक्षण, अधिकारी रहे...

विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गौ अभ्यारण थानाखास का किया निरीक्षण, अधिकारी रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गौ अभ्यारण को निजी आय से दिए 11 हजार

ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के गौ अभ्यारण थानाखास में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पशुपालन टीम सहित मौके का निरीक्षण किया और गौ अभ्यारण की व्यवस्थाऐं जांचीं । भुट्टो ने कहा कि इस गौ अभ्यारण में करीब 205 बेसहारा गौवंश को आश्रय मिला है। लेकिन पूर्व सरकार ने गौ अभ्यारण को चलाने के लिए क्या- क्या व्यवस्थाएं की है। इसकी पूरी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों से तलव की है। ताकि हमें जानकारी हो कि इस गौ अभ्यारण में सरकार से कितनी आर्थिक सहायता मिलती है। भुट्टो ने कहा कि गौ अभ्यारण में 205 गौवंश को चलाने की क्या व्यवस्थाएं है और कैसे यह गौ अभ्यारण ओर बढ़िया तरीके से चल सकता है। इस पर पशुपालन विभाग के साथ बैठक करके नई रूप रेखा तैयार की जाएगी।

भुट्टो ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार बेसहारा गौवंश को सहारा देने के लिए बचनबद्ध है। और अच्छे ढंग से इस गौ अभ्यारण को चलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। और विभाग को जहाँ भी हमारी जरूरत लगे। हम उसी समय सेवा में तत्पर रहेंगे। भुट्टो ने कहा कि पशुपालन विभाग बंगाणा के बरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर व उनकी पूरी टीम के सहयोग से सैकड़ों लोग गौ अभ्यारण के साथ जुड़े है। और आर्थिक मदद भी गौ अभ्यारण को दे रहे है। इस पुनीत कार्य के लिए हम पशुपालन विभाग बंगाणा की समस्त टीम का आभार भी प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस गौ अभ्यारण को ओर बढ़िया बनाकर राज्य में एक मिसाल पेश करेंगे। और उसकी शुरुआत आज से ही हम 11 हजार की धनराशि सदस्यता के रूप में गौ अभ्यारण को प्रदान कर रहे है। 

भुट्टो ने कहा कि पूर्व सरकार ने गौ अभ्यारण थानाखास में आनन फानन में खोल तो दिया था। लेकिन इसकी पूरी व्यवस्था नहीं की। किस प्रकार इस गौ अभ्यारण केंद्र को किस प्रकार चलाया जाएगा। कर्मचारियों को कहां से प्रति माह सैलरी प्रदान होगी।   इस मौके पर उपमण्डल बंगाणा के बरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर वैटनरी अस्पताल थानाकला के प्रभारी डॉ राजेश कुमार जंगा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,कुलदीप शर्मा, सुन्दन शर्मा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...