HomeHimachalविधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में 98 परिवारों को 12,26,600 के बांटे ...

विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में 98 परिवारों को 12,26,600 के बांटे  राहत राशि के चैक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सोमवार को विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के करीब 98 परिवारों को 12,26,600 रुपए के आर्थिक सहायता के चैक वितरण किए। सीएम राहत कोष कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी एवं अन्य संसाधनों द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक रूप में जैसे दवाई का खर्च छात्रों की पढ़ाई बुजुर्गो को आर्थिक मदद के अलावा अन्य परिवारों को आर्थिक रूप में सहायता प्रदान की गई।

ज्ञात रहे बीते 14 माह के कार्यकाल में  कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सैंकड़ों गरीबी रेखा से नीचे रहित परिवारों को आर्थिक सहायता छात्रों कि पढ़ाई का खर्च,बुजुर्गो की दवाई का खर्च विधवाओं के लिए आर्थिक मदद देते आ रहे है। कभी सीएम राहत कोष कभी अन्य संसाधनों द्वारा कभी कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी तो कभी अपनी निजी आय से आर्थिक मदद कुटलैहड़ की जनता की कर रहे है।

वही निजी आय से गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के छात्रों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे है और बीते वर्ष करीब 200 छात्रों को पढ़ाई के लिए कॉलेज दाखिला एवं उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए डेढ़ लाख तक पर छात्र को प्रदान कर चुके हैं।  इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -