Himachal Govt
MogaPunjab News: विधायक दविंदरजीत सिंह Dope Test को माने, देखें वीडियो

Punjab News: विधायक दविंदरजीत सिंह Dope Test को माने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधायक के भाई का चैलेंज किया कबूल
मोगाः पूर्व विधायक काका सुखजीत सिंह लोहगढ़ के भाई इकबाल सिंह द्वारा विधायक लाडी पर नशा करने और नशे के सौदागरों की हिमायत करने के आरोप लगाने के बाद आज धर्मकोट के विधायक दविंदर जीत सिंह अपने साथियों सहित डोप टेस्ट करवाने के लिए लोहगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। वहां गांव के बने 3 गुरुद्वारों से अनाउसमेंट करवाई कि सभी लोग मेरा और मेरी टीम का डोप टेस्ट करवाने के लिए डाक्टरों की टीम लेकर यहां पहुंचे। करीब 3 घंटे तक विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी उनका इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी पूर्व विधायक के भाई और उनके हिमायत करने वाले वहां नहीं पहुंचे। इस मौके विधायक दविंदर जीत सिंह ने कहा कि मैं गुरु घर में आकर यह ऐलान करता हूं कि मेरी पिछली 3 पीढ़ियों के किसी भी पारिवारिक मेंबर ने न तो नशा किया और न ही किसी नशा करने वाले की मदद की। अगर कोई झूठी खबरें फैलाता है, तो उसका जिम्मेदार इल्जाम लगाने वाला होगा। वहीं दूसरी ओर काका लोहगढ़ के भाई ने कहा कि जो हमने चेलेंज किया था, उस पर हम अभी भी खड़े हैं, पर हम ऐसा नहीं करना चाहते कि जिससे माहौल खराब हो। हमने 5 लोगों के नाम लिए थे, वह पांचों आते और हमसे बात करते। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम अखंड पाठ खुलवाएंगे। यह 5 लोग वहां आएं और वहां आकर सोगंध खाए कि हम नशा नहीं करते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगा। उधार लेनदेन से बचें। हर काम सोच...