पटियालाः शहर के स्कूल में 15 अगस्त की परेड में शामिल होने गई तीन छात्राओं का गायब होने का मामला सामने आया है। जहां परिवार का रो-रो बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार परिजन सुबह छात्राओं को खुद स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। जब परिजन छुट्टी के टाइम बच्चियों को लेने पहुंचे तो बच्चियां स्कूल में नहीं थी। जिस पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले तो सिक्योरिटी गार्ड से पूछा गया बच्चियां अकेली कैसे आपने बाहर भेज दी। उनको कौन साथ लेकर गया है। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने बोला मैं स्कूल में नया आया हूं, मुझे इस बारे में नहीं पता।
वहीं दूसरी तरफ मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने बोला बच्चियां स्कूल में आई ही नहीं। जिस पर परिवार में रोष बढ़ गया है। एक बच्ची के पिता ने बताया कि वह खुद अपनी बच्ची को स्कूल में छोड़कर गया था। वह हर रोज उसे स्कूल छोड़कर भी जाता है और उसे लेकर भी खुद ही जाता है।
परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाल रही है, जिससे कुछ पता चल सके। पुलिस ने कहा कि बच्चियों को जल्द ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

