Himachal Govt

Himachal Govt
NationalInternational Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें...

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब एक यात्री की लाइसेंसी बंदूक की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई।

हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच करने वाले दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से पूरे टर्मिनल परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि रविवार करीब 9:30 बजे की घटना है। एक यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट से सफर करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री ने विमान में ले जाने के लिए अपने हथियार की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी थी। इसी प्रक्रिया के तहत जब सुरक्षाकर्मी उस हथियार की बारीकी से जांच कर रहे थे, तभी दुर्भाग्यवश बंदूक से एक राउंड फायर हो गया। इस हादसे में एएआईसीएलएएस के दो स्क्रीनर्स गोली की चपेट में आ गए।

सुरक्षा कर्मियों की पहचान महिला कर्मी सुमन कुमारी और युवक रोहित राज के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद बिना कोई समय गंवाए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सुरक्षा चूक के बाद एयरपोर्ट परिसर में चौकसी तुरंत बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ तमाम संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल...

मंदिर गई छात्रा लापता, भाई को किया मैसेज- मुझे ढूंढने की कोशिश न करना

भिवानीः हरियाणा के भिवानी शहर से एक गांव की...

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएसएनएल ने...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से दिल्ली के जंतर-मंतर तक किसान बचाओ पदयात्रा शुरू की जाएगी।...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।...

देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ITBP के DIG परमिंदर सिंह की मौत

श्री आनंदपुर साहिब में शोक की लहर, 1:30 होगा अंतिम संस्कार जालंधरः इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में DIG के रूप...