.
PatialaPunjab News: धूं-धूं-कर जली स्कॉर्पियो, पीड़ित ने पंप कर्मियों पर लगाए आरोप,...

Punjab News: धूं-धूं-कर जली स्कॉर्पियो, पीड़ित ने पंप कर्मियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले में राजपुरा रोड पर गाड़ी को आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार जैन पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। हीरा बाग में चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बीच सड़क चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी चालक पीड़ित ने कहाकि अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई।

जिसके बाद जैन पेट्रोल पंप पर वह अग्निशामक यंत्र (आग बुझाने वाला यंत्र) मांगने के लिए गए। इस दौरान सिलेंडर के 2 हजार रुपए अदा करने की अपील की गई, लेकिन पंप कर्मियों द्वारा सिलेंडर नहीं दिया गया। जिसके बाद होंडा एजेंसी में भी वह गए, लेकिन वहां भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इस दौरान उसकी गाड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित का कहना है कि अगर समय पर उन्हें अग्निशामक यंत्र मिल जाता तो हादसा टल सकता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

ऊना,सुशील पंडित: वर्षों से इंडियन मेजर कार्प के प्रजनन में...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

IGMC शिमला को स्पैक्ट, सेल सेपरेटर और 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

आईजीएमसी और टांडा में छह-छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें होंगी...

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

ऊना,सुशील पंडित: वर्षों से इंडियन मेजर कार्प के प्रजनन में एक ऐसी समस्या सामने आ रही थी, जिसमें तैयार होने...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। मछली और मछली उत्पादों की...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त 2026 को...