Girl in a jacket
HomeNationalमौसम विभाग ने बारिश और घने कोहरे का Alert किया जारी, कई...

मौसम विभाग ने बारिश और घने कोहरे का Alert किया जारी, कई ट्रेनें हुई लेट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में मौसम इन दिनों अपने बदलते अंदाज में है। बुधवार की सुबह जहां घने कोहरे ने दृश्यता का स्तर जीरो कर दिया, तो वहीं देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात बादल की तेज गरजन के साथ शुरू हुई बारिश सुबह तक हुई। मौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी। नए साल में यह दूसरी बार है जब बारिश ने दस्तक दी है। कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

इनमें अयोध्या एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, पदमावत एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, विक्रम शिला, राजधानी हावड़ा, रक्सौल, मेवाड़ एक्सप्रेस, शाने पंजाब, सिरसा एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 जनवरी को भी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 17 रह सकता है।

वहीं बारिश के कारण 17 जनवरी को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 17 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 19 रह सकता है। इसके अलावा 18 जनवरी को तापमान में और हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। घने कोहरे के कारण 18 जनवरी तक विजिबिलिटी का काफी कम रहने के अनुमान जताए गए हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -