जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए स्थापित किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य केंद्र प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों को आने वाली मानसिक समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में विद्यार्थियों को योग, ध्यान तथा मानसिक परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही निरोग एवं दवा रहित जीवन जीन के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वे अच्छे स्वास्थ्य के साथ तकनीकी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सके।
इसके लिए एक खास मानसिक स्वास्थ्य कक्ष स्थापित किया जा रहा है जहां योग प्रशिक्षक और मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता विद्यार्थियों के लिए साथ सीधे संवाद करेंगे। प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है।
बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पंजाब का एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज है जिसे राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा दो कार्यक्रमों में मान्यता प्राप्त हो गई है। साल 2025 में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रुप में सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए यह कॉलेज मक्का के समान है जहां विद्यार्थियों के सपने साकार होते हैं। पिछले साल जरुरतमंद विद्यार्थियों को पुराने पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
आजकल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी विद्यार्थी मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मानसिक स्वरुप ने कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय भी इस विषय को लेकर काफी गंभीर है और विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य आज समय की सबसे बड़ी जरुरत बन चुका है।
