HomePunjabJalandharJalandhar News: डीजल टंकी वेल्ड करते समय हुआ धमाका, एक की मौत,...

Jalandhar News: डीजल टंकी वेल्ड करते समय हुआ धमाका, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित एक वर्कशाप में जोरदार धमाके में एक वेल्डर की मौत हो गई। महिंद्रा पिकअप गाड़ी की डीजल टंकी वेल्ड करते समय अचानक टंकी फट गई, जिससे लगी आग में वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह वर्कशाप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी वेल्ड कर रहा था। इसी दौरान टंकी में धमाका हो गया और तेल गिरने से आग भड़क उठी। जसवंत आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

उसे तुरंत मेडिकल सहायता के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। धमाके और आग लगने से वर्कशाप में अफरा-तफरी मच गई। पिकअप के साथ ही नजदीक खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई और दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से गायब हो गया। स्थानीय थाने के एसएचओ सुखजिंदर सिंह खैरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -