Himachal Govt
NationalMBBS Student ने लास्ट पेपर के 2 घंटे पहले की Suicide, हॉस्टल...

MBBS Student ने लास्ट पेपर के 2 घंटे पहले की Suicide, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरतपुरः MBBS स्टूडेंट द्वारा हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। मामला सेवर थाना इलाके के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। सुसाइड से करीब एक घंटे पहले ही स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ नाश्ता किया था। आज सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उसका थर्ड ईयर का लास्ट पेपर था।

कॉलेज प्रिंसिपल अजय कुकरेजा का कहना है कि अलवर निवासी स्टूडेंट अविरल सैनी (23) ने पेपर खराब होने कारण फंदा लगा लिया। स्टूडेंट के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं सेवर थाने के एसएचओ सतीश भारद्वाज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के सामने ही हॉस्टल है। इसकी दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 323 में अविरल पुत्र खयालीराम रहता था।

उसने शुक्रवार सुबह 7-7:30 बजे के करीब अपने साथियों के साथ नाश्ता किया था। इस दौरान दोस्तों से उसने बातचीत भी की। अविरल ने एक साथी से कहा था कि तुम्हारे पास रस्सी है क्या। वहीं एक अन्य साथी से कहा था कि मुझे सुबह करीब 8:55-9.00 बजे उठा देना। आज उसका लास्ट पेपर था। जब उसके साथी उसे उठाने गए तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो अविरल पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ दिखा। साथियों और वार्डन ने मिलकर गेट तोड़ा। अविरल को नीचे उतारकर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। स्टूडेंट के कमरे को लॉक कर दिया गया है और अविरल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: SIR सर्वे को लेकर एडवोकेट ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में SIR सर्वे को लेकर बड़ा विवाद...

Punjab News: मांगों को लेकर 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 2 बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः अपनी मांगों को लेकर बैराज ओस्ती एक बार...

Bike साइड करने को लेकर विवाद, लाठी, रॉड और चाकू से हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें CCTV

देहरादूनः राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर पेट्रोल पंप...

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा...

Punjab News: SIR सर्वे को लेकर एडवोकेट ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में SIR सर्वे को लेकर बड़ा विवाद हो गया। वोटर वेरिफिकेशन और SIR सर्वे को लेकर एडवोकेट...

Punjab News: मांगों को लेकर 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 2 बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः अपनी मांगों को लेकर बैराज ओस्ती एक बार फिर संघर्ष की राह पर हैं। रणजीत सागर डैम और...

Punjab News: द्वापर युग से जुड़ा धार्मिक स्थल, श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक शांति का केंद्र प्राचीन मंदिर, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक...

Bike साइड करने को लेकर विवाद, लाठी, रॉड और चाकू से हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें CCTV

देहरादूनः राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर पेट्रोल पंप के पास भारी हंगामा हो गया। दरअसल, गाड़ी हटाने का...