नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ बहुत डरावने और सबक देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है जिसमें एक शख्स सांप को पकड़ने के बाद उसके साथ करतब दिखाने लगता है लेकिन यह करतब उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है।
कुछ ही पलों में मामला बदल जाता है। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि जंगली और जहरीले जानवरों के साथ खेलना कितना खतरनाक हो सकता है लेकिन यह करतब उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा और कुछ ही पलों में मामला दुखद मोड़ ले लेता है। यह घटना एक बार फिर यह दिलाती है कि जंगली और जहरीले जानवरों के साथ खेलना कितना खतरनाक हो सकता है।
आखिर क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक सांप को लेकर आता दिखाई देता है। वह सांप को पकड़कर लोगों के जमीन पर बैठ जाता है। आस-पास कई लोग खड़े होकर यह सब देख रहे हैं। शख्स खुद को सांप पकड़ने में माहिर देखने की कोशिश करता है। वह बार-बार सांप को छूता है। उसे हाथ में उठाता है और कुछ देर तक उसे घुमाकर करतब दिखाने लगता है।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है और लोग भी इसे एक शो की तरह देख रहे होते हैं। कुछ ही देर बाद स्थिति अचानक बदल जाती है। सांप जो अब तक शांत दिख रहा था। अचानक हमला कर देता है और व्यक्ति को काट लेता है। काटने के बाद भी वह शख्श सांप को पकड़ने की कोशिश करता रहता है लेकिन दर्द बढ़ता जाता है।
वीडियो में वह व्यक्ति तड़पता हुआ दिखाई देता है और थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर जाता है। बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो जाती है। घटना के समय वहां मौजूद लोग यह सब देखते रह जाते हैं।
एक यूजर ने लिखा कि – ‘एक इंसान को कोबरा की बाइट करने में कितना टाइम लगता है। अगर किसी को सही में पता है तो बताओ नहीं तो Elvish Yadav को बताऊंगा’।

अन्य ने लिखा कि – ‘कोबरा तो जानलेवा होता ही है, लेकिन उसे खेल बना देना उससे भी बुरा है। अति आत्मविश्वास भी घातक होता है’।

