Himachal Govt
Nationalखनन डंपर की Video बनाना पड़ा महंगा, SDO सहित टीम की हुई...

खनन डंपर की Video बनाना पड़ा महंगा, SDO सहित टीम की हुई पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
विकासनगर: देहरादून में खनन माफियाओं को किसी का डर नहीं है। वहीं विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन की वीडियो बनने के लिए गई वन विभाग की टीम को महंगा पड़ गया। दरअसल, संदिग्ध खनन डंपर का एसडीओ द्वारा वीडियो बनाया गया, जिसके विरोध करने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस विवाद में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना का भी वीडियो सामने आया है। इस मामले में भी दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के चकराता डिवीजन में तैनात एसडीओ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कथित अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के समूह ने उनका विरोध किया। वायरल वीडियो में अधिकारी का पीछा करते हुए और उनके साथ धक्का-मुक्की की घटना दिखाई दे रही है। खनन माफियाओं ने बीच हाईवे पर एसडीओ चकराता राजीव नयन नौटियाल का कॉलर पकड़ उन्हें धक्का दिया और फिर साइड में ले जाकर नीचे गिराया और थप्पड़ बरसाए। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 27 फरवरी शाम को करीब साढे 5 बजे वो अपने कार्यालय कालसी से वापस जा रहे थे, तभी उन्होंने बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डंपर जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कुछ आशंका हुई, इसीलिए वो वीडियो भी बनाने लगे। उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल का आरोप है कि उनके वीडियो बनाने का कुछ लोगों विरोध किया। इसके साथ ही उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई. प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 115(2), 352, 324(2),121(1),132,191(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी शिकायत दी गई है। बाडवाला निवासी मनीष चौहान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस और 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। दूसरी ओर देहात के एसपी पंकज गैरोला ने बताया कि 27 फरवरी को राजीव नयन नौटियाल एसडीओ कालसी वन विभाग द्वारा थाना विकास नगर में शिकायत दी गई। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह शाम 5:30 बजे अपने कार्यालय से आ रहे थे, तभी उन्हें हरिपुर यमुना नदी पर एक डंपर दिखाई दिया। जिसका विडियो बनाते समय वहां पर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया और उनके साथ हाथापाई की गई। इस आरोप पर उनके द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और इस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। उनके द्वारा भी पहले पक्ष पर हाथापाई का आरोप लगाया गया है। इस प्रकार दोनों पक्षों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गए है, जो तथ्य सामने आएगें विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...