मोहालीः ईडी ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को पूछताछ के लिए तलब किया है। ये समन मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है। ईडी की जांच के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं। इसी मामले में एजेंसी कल यानि 18 को कंवल प्रीत बराड़ से पूछताछ करेगी।
अधिकारी को ईमेल के जरिए समन भेजा गया है। जांचकर्ता यह पता करना चाहते हैं कि डेवलपर को जमीन बेचने के लिए जमीन मालिकों की सहमति की जांच के दौरान अधिकारियों ने क्या प्रक्रिया अपनाई थी।
वहीं आईएएस बराड़ ने कहा कि उन्हें समन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच का दायरा अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और हाउसिंग डिपार्टमेंट के कामकाज में कथित अनियमितताओं तक बढ़ गया है। ईडी पहले ही कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है और सनटेक सिटी और अन्य प्रोजेक्ट्स को दिए CLU का पूरा रिकॉर्ड मांगा है।

