.
Haryana Govtहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों का...

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 17 आईएएस एवं 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जी. अनुपमा, जो वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सी.जी. रजनी कांथन, जिनके पास वर्तमान में वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव का कार्यभार है, अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव भी होंगे। के. मकरंद पांडुरंग, जो वर्तमान में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खान एवं भूविज्ञान विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव हैं, को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग का आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दुष्मंता कुमार बेहरा, जो वर्तमान में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव हैं, को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।राजीव रंजन, जो वर्तमान में करनाल मंडल के आयुक्त हैं, को कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग का सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

पंकज, जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक हैं, को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रभजोत सिंह, जो पर्यावरण विभाग के महानिदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के सचिव हैं, को परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हेमा शर्मा, जो वर्तमान में हरियाणा की चीफ सैटलमेंट कमिश्नर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव हैं, को करनाल मंडल का आयुक्त लगाया गया है। डॉ. आदित्य दहिया, जो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, भविष्य विभाग के निदेशक तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक तथा भविष्य विभाग के निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।

यशेंद्र सिंह, जो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव हैं, को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। धीरेंद्र खड़गटा, जो वर्तमान में नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त एवं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक तथा हरियाणा राज्य परिवहन का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रदीप दहिया, जो वर्तमान में रोहतक के उपायुक्त (नामित) हैं, को नगर निगम गुरुग्राम का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

प्रतिमा चैधरी, जो पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव तथा अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला हैं, को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक भी लगाया गया है। सचिन गुप्ता, उपायुक्त अंबाला को अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रेनू सोगन, जो नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं, को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सम्वर्तक सिंह खांगवाल, जो सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक हैं, को खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवेक आर्य, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी हैं, को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला परिषद और डीआरडीए, पंचकूला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

योगेश कुमार मेहता, जो हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव हैं, को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, विजेंद्र हुड्डा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), आयुष विभाग को जिला परिषद और डीआरडीए, चरखी दादरी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वीरेंद्र चैधरी, जो जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है तथा उन्हें जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी लगाया गया है।

सुरेश कुमार को चरखी दादरी का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मोनिका, संयुक्त निदेशक, भविष्य विभाग को मिड-डे मील, मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मंजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एलएओ), रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत-2 के नियुक्ति आदेश बाद में किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों...

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा के सभी जिलों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन...

पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने की पंजाबी फिल्म “द ग्रेट पंजाब रॉबरी” टीम की मेजबानी

सिनेमा और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहलों पर की गई चर्चा चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार...

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का सम्पर्क मार्ग (आरडी किलोमीटर 0/00 से 1/00) यातायात के आगामी...