.
Haryana Govtहरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से हो...

हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से हो कार्यान्वयनः CR Patil

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार देर शाम को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर बैठक ली। बैठक में हरियाणा के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि हरियाणा में जल जीवन मिशन 2.0 का और बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जाना चाहिए।

लोगों को साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिले, उनकी यह पहली प्राथमकिता है। जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़ी हरियाणा की जो भी योजनाएं उनके समक्ष आएंगी, उन पर विचार किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री व करनाल लोकसभा के सांसद मनोहर लाल, हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वे सभी राज्यों के सांसदों से जल जीवन मिशन को लेकर संवाद शुरू कर रहे है ताकि इसे और प्रभावी तरीके से ग्राउंड पर क्रियान्वित किया जा सके। इसी कड़ी में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। सभी सांसदों से एक-एक करके उनके क्षेत्र और प्रदेश से जुड़ी समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि इन विषयों पर गहनता से निरीक्षण करने के बाद उनका समाधान भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बहुत बड़ी योजना है। इस योजना के अंतर्गत 16 करोड़ घरों तक पानी पहुंचाया गया है। इस योजना का लाभ आम जन तक पहुंचा है।

काम की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखें सांसद

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार ने अलग-अलग परियोजनाओं के लिए राज्य सरकारों को फंड जारी किया हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं का काम सही से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सांसद अपने क्षेत्र में हो रहे काम की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखें। यदि कहीं गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है तो चाहे उन्हें भी सीधी शिकायत भेज सकते हैं, ऐसे अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर उनके द्वारा कार्रवाई की भी गई है।

वर्षा जल का करें संचय

सीआर पाटिल ने वर्षा जल के संचय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश में बहुत सा पानी ऐसे ही बह जाता है, हमें अधिक से अधिक वर्षा जल का संचय करना चाहिए। इससे जल बर्बाद होने से बचेगा और हम इसे भविष्य में इस्तेमाल कर सकेंगे। बोरवेल बनाकर वर्षा जल से वाटर रिचार्ज किया जा सकता है। ऐसे क्षेत्र जहां वर्षा जल भर जाता है, वहां अधिक से अधिक बोरवेल बनाने चाहिए। इससे कम खर्च में वाटर रिचार्जिंग की जा सकती है।

डार्क जोन में वर्षा जल संचय के लिए बनाई जाए झीलः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जहां-जहां डार्क जोन हैं, वहां वर्षा जल के संचय के लिए 100 बड़ी झील बनानी चाहिए। इससे वर्षा जल का संचय होगा और वाटर रिचार्जिंग भी होगी। प्रदेश में बहुत सी पंचायतें ऐसी हैं, जहां पंचायती जमीन है, ऐसे स्थानों पर यह झील बनाकर वर्षा जल संचय किया जा सकता है। पानी की सप्लाई एक निरतंर चलने वाला प्रोसेस है। ऐसे में इससे जुड़े पुराने इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निर्धारित समय सीमा तय करके रोटेशन के हिसाब से बदलते रहना चाहिए। इससे निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई जारी रहेगी।

जल जीवन मिशन का हरियाणा में हुआ प्रभावी क्रियान्वयनः मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। इसी के चलते आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। इससे माताओं और बहनों को दूर-दराज से पानी लाने से मुक्ति मिली है। राज्य में सुदृढ़ जल आपूर्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक नागरिक को साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिल सके। जल आपूर्ति से जुड़ी जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जल परीक्षण लैब स्थापित की गई हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6557 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं, कुल अनुमानित लागत 4786 करोड़ है। इनमें से 6186 योजनाएं पूरी की जा चुकी है, कुछ योजनाओं पर कार्य चल रहा है। हरियाणा के कुछ जिलों में वाटर लेवल ऊपर आ गया है, ऐसे में पुराने वाटर टेंक टूट गए हैं। इन्हें बनाने के लिए मदद की जाए। ढाणियों में बहुत से लोग रहते हैं 10 से 20 परिवारों की ढाणियों में पानी दिया जाना चाहिए। उन्होंने हरियाणा की परिस्थिति के अनुसार ग्रांट दिए जाने की भी मांग की।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद नवीन जिंदल, सांसद सत्यपाल ब्रह्मचारी, सांसद वरूण चौधरी, सांसद संजय भाटिया, सांसद सुभाष बराला, सांसद रेखा शर्मा, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद कर्मबीर सिंह बौद्ध, जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक मीणा, प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर पंकज यादव, रेजिडेंट कमिश्नर मोना निवास, अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक कमल किशोर सोन, संयुक्त सचिव डी सेंथिल पांडियन, संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक ऐश्वर्या सिंह, हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का...

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार CM सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन...

IIIT ऊना में ICIC3S 2026 का शुभारंभ, 1,054 शोध-पत्र प्राप्त, स्वीकृति दर केवल 11 प्रतिशत

ऊना,सुशील पंडित: उत्कृष्ट शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र...

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का सम्पर्क मार्ग (आरडी किलोमीटर 0/00 से 1/00) यातायात के आगामी...

राजस्व मंत्री ने गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी को लाडा फंड जारी करने के दिए निर्देश

शिमला: राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ...

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार CM सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा...

कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में गरजे विधायक विवेक शर्मा, बोले- हर गारंटी पूरी कर रही सरकार

वित्तीय संकट और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 10 अगस्त के बाद बीपीएल परिवारों को...