.
Himachal Govtराजस्व मंत्री ने गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी को लाडा फंड जारी करने...

राजस्व मंत्री ने गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी को लाडा फंड जारी करने के दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां गुडविल एनर्जी एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कंपनी का 29 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट शिमला जिले के रामपुर उप-मंडल की ग्राम पंचायत कूट के सुरू गांव में क्रियाशील है। कंपनी द्वारा अब तक लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड जारी नहीं किया जाना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। इससे क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। उन्होंने कंपनी को लाडा फंड तुरन्त जारी करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि समझौते के अनुसार प्रोजेक्ट से प्रभावित गांव के 15 लोगों को लगभग आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद रोजगार नहीं दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति काफी समय पहले अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। इसके बावजूद टनल में हो रहे रिसाव की रोकथाम के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुतड़ू-सुरू सड़क की स्थिति बहुत खराब है, जिससे गांव के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और रख-रखाव करने के निर्देश दिए ताकि बरसात में सुगमता से आवाजाही हो सके। बैठक में उपमंडल अधिकारी रामपुर हर्ष अमरिन्द्र सिंह, जिला वन अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह, तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों...

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर प्रदेशवासी के मन में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताजा...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा के सभी जिलों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन...