Himachalपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई 297 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई 297 ठिकानों पर छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत देश-विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के आपसी संबंधों को नकेल डालने के उद्देश्य से एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार को आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़े व्यक्तियों के शक्की ठिकानों पर एक विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम ( कासो) चलाई गई।

यह छापेमारी डी. जी. पी. गौरव यादव के निर्देशों पर सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक एक ही समय पर की गई, जिस दौरान राज्य के 28 पुलिस जिलों में लखबीर लंडा के लगभग 297 के पास के साथियों से जुड़े सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।

स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को हिदायत की गई थी कि वह इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मज़बूत पुलिस पार्टियाँ तैनात करें। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को कार्रवाई के दौरान शक्की व्यक्तियों को काबू करने के लिए भी कहा गया था।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की 150 पार्टियां, जिनमें लगभग 1200 पुलिस मुलाजि़मो ने  राज्य भर में इस छापेमारी को अंजाम दिया।  इस विशेष मुहिम (कासो) की योजना, हाल ही में पकड़े गए लखबीर लंडा की हिमायत वाले माड्यूलों से सम्बन्धित कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद बनाई गई थी।
स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पड़ताल के लिए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से आपराधिक सामग्री भी ज़ब्त की गई है।  जिसकी  जांच जारी है।  इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने इन अपराधियों से सम्बन्धित घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली और इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से डाटा भी  इकठ्ठा  किया, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा।

पुलिस  टीमों ने हथियार लायसैंसों की भी जांच की और अस्ले के स्रोत के बारे लोगों से पूछताछ की। इसके इलावा विदेशों में रहते उनके पारिवारिक सदस्यों की यात्रा सम्बन्धी विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन, वेस्टर्न यूनियन और जायदाद सम्बन्धी विवरण भी आगे जांच के लिए इकठ्ठा किये गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...