Himachal Govt
Himachalबड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 3 की मौत

बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जहां हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं पिछले कुछ समय से हिमाचल में सड़क हादसे होने की घटनाएं भी बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला मंडी से सामने आया है, जहां आल्टो गाड़ी खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार छतरी-जंजैहली सडक़ पर ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। यह गाड़ी कलांजू छतरी की बताई जा रही है।

हादा सैनी नाला के पास डंगा धसने से हुआ है। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई। सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह गांव कल्यांजू और लाभ सिंह गांव गागन शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे की वजह बारिश के कारण सड़क की खराब हालत और एक खंभा गिरना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात के समय हुआ है, लेकिन घटना के बारे में सुबह पता लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना से ब्रेयोगी समेत पूरे छत्री क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू...

Punjab News: पिता और चाचा पर लगे बेटी से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के ढिल्लो बस्ती इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 19 वर्षीय लड़की...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन और 41 हजार की ड्रग मनी सहित 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की ANTF टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

अब घोड़ों पर गश्त करेंगी पुलिस, फील्ड में उतरेंगे DSP, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में घोड़ों से गश्त के साथ...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने हैदराबाद में आयोजित सूचना आयोगों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पंजाब...