Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: Truck Driver हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP Vishaljit Singh...

Punjab News: Truck Driver हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP Vishaljit Singh ने किए खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः हाल ही में अमृतसर पुलिस स्टेशन के C डिवीजन इलाके में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद C डिवीजन पुलिस स्टेशन में तुरंत केस नंबर 49 दर्ज किया गया। मामले की जांच इंस्पेक्टर राजवंत कौर और ACP साउथ प्रीत इंदर के नेतृत्व में शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पहचान निशान सिंह के रूप में हुई, जो एक ट्रक ड्राइवर था। इस मामले में अमृतसर के गांव मुले चक निवासी हरजीत सिंह उर्फ ​​जीतू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भी ट्रक ड्राइवर का ही काम करता था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले काम के दौरान आरोपी के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह वहां से भाग गया था। फिर पिछली रात, वह तरनतारन मंडी गया और निशान सिंह के ट्रक में सवार होकर कपूरथला की ओर चल दिया। रास्ते में दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। जब ट्रक मुंडी मोड़ के पास पहुंचा, तो हरजीत सिंह ने ट्रक में पड़ा एक डंडा उठाया और निशान सिंह के सिर पर वार कर दिया। जब वह अधमरा हो गया, तो आरोपी ने उसी डंडे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -