ऊना/सुशील पंडित : बीएसपी नेता लेखराज कतनोरिया को जिला ऊना बसपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति को लेकर बसपा पार्टी प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। लेखराज जाडला कोइडी के बीडीसी मेंबर भी रह चुके है। जिप व एमएलए के चुनाव भी लड़ चुके हैं। और पार्टी में कई अहम पदों पर कर्तव्य का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश महासचिव रमेश भटोली , बलबीर सिंह, कमल देव आदि ने पार्टी का आभार जताया है। नव नियुक्त जिला बसपा अध्यक्ष लेखराज कतनोरिया ने कहा कि पार्टी को जिला ऊना में सुदृढ़ संगठित कर विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा की पार्टी से मिले निर्देशों के अनुसार कार्य कर हर वर्ग को न्याय दिलाया जायेगा।

लेखराज कतनोरिया बने जिला ऊना बसपा पार्टी के प्रधान
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -