.
Nationalभारत पहुंचे दिग्गज Footballer Lionel Messi, Airport पर लगी फैंस की...

भारत पहुंचे दिग्गज Footballer Lionel Messi, Airport पर लगी फैंस की भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी साथ में भारत दौरे पर कोलकाताः अर्जेंटीना के स्टार और दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारतीय फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए पहुंचे हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ लग गई और उन्होंने अपने पसंदीदा प्लेयर को ग्रीट किया। प्लेयर्स ने आज सुबह 11 बजे कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी शामिल रहे। मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल है। वे कोलकाता में ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा। सुआरेज अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में मेसी के साथ इंटर मियामी के लिए फुटबॉल खेलते हैं। दोनों बार्सिलोना में भी एक साथ खेल चुके हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। मोहन बागान सुपर जायंट के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका भी मेसी से मिले है। उन्होंने यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसी के साथ राहुल गांधी भी 13 दिसंबर की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेसी के GOAT इंडिया टूर इवेंट में शामिल होंगे। बॉलीबुड स्टार शाहरुख खान शनिवार को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ कोलकाता पहुंचे। शाहरुख सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। दरअसल, वह मेसी का इंडिया टूर अटेंड करने कोलकाता पहुंचे हैं। वर्ल्ड चैंपियन मेसी के कई फैंस भारत में मौजूद हैं, स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए टिकट की मारामारी भी है। हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 2250 रुपए है। जबकि कोलकाता में 4366, मुंबई में 7080 और दिल्ली में 7670 रुपए से टिकट की कीमतें शुरू हो रही हैं। वहीं मेसी को कोलकाता में उनके सम्मान में लगाया गया 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू पसंद आया है। पश्चिम बंगाल के मंत्री और श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सुजीत बोस ने शनिवार को बताया कि मेसी और उनकी टीम ने इस प्रतिमा को देखकर खुशी जताई है और इसके लिए अपनी सहमति भी दी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जिसे...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...