Himachal Govt

Himachal Govt
Himachalश्रावण मेले के चौथे दिन ज्वालामुखी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ...

श्रावण मेले के चौथे दिन ज्वालामुखी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुबह 4 बजे से लाइनों में लगे श्रद्धालु, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, 

हिमाचल प्रदेश: इन दिनों शक्तिपठि श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण के मेले चल रहे हैं। मेले के चौथे दिन रविवार को हजारों श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। पंजाब के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंचने लगे हैं। सुबह करीबन 4 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइनों में लग गए और सारा दिन भीड़ बढ़ती रही।

श्रद्धालुओं की कतार मंदिर मार्ग तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की कोई घटना न हो। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।

एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा परिवार सहित रविवार को मंदिर पहुंचकर मां ज्वाला के दर्शन किए और हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली। उन्होंने मंदिर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि श्रावण मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस, मंदिर प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभा रहे हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

डीएसपी ज्वालामुखी अनिल शर्मा ने भी सुबह मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों सहित अन्य रास्तों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ होमगार्ड और एक्स सर्विसमैन भी तैनात किए गए हैं। सभी जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं और उन्हें व्यवस्थित तरीके से मंदिर भेजा जा रहा है।

मंदिर के पुजारी अभिनव शर्मा ने बताया कि श्रावण मेलों के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी, सफाई, अतिरिक्त कर्मचारियों, लंगर तथा निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन और मंदिर परिसर की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं। कुल मिलाकर श्रावण मेलों के चौथे दिन ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैँ।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन चंडीगढ़/पठानकोट: देश का 80वां...

श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था: गौरव 

ऊना,सुशील पंडित: सावन मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार...

शिवसेना शिंदे के हिमाचल प्रदेश कार्यकारी राज्य प्रमुख जय दत्ता ने खड्ड स्कूल में फहराया तिरंगा

ऊना,सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिवसेना शिंदे...

Ludhiana News : EX MLA Kuldeep Singh Vaid पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले के गांव बाबा दीप सिंह नगर...

उपमुख्यमंत्री 19 अगस्त को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना,सुशील पंडित: ऊना, 16 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन चंडीगढ़/पठानकोट: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला पठानकोट में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की...

श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था: गौरव 

ऊना,सुशील पंडित: सावन मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चरमराती...

शिवसेना शिंदे के हिमाचल प्रदेश कार्यकारी राज्य प्रमुख जय दत्ता ने खड्ड स्कूल में फहराया तिरंगा

ऊना,सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिवसेना शिंदे के हिमाचल प्रदेश कार्यकारी राज्य प्रमुख जय दत्ता ने पंडित...

Ludhiana News : EX MLA Kuldeep Singh Vaid पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले के गांव बाबा दीप सिंह नगर में SIR संशोधन को लेकर पूर्व MLA का पंचायत मेंबर...