Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar : जमीनी विवाद को लेकर हमलावरों ने तेजधार हथियार से किया...

Jalandhar : जमीनी विवाद को लेकर हमलावरों ने तेजधार हथियार से किया हमला, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब,(जालंधर)ENS : गांव सज्जनवाल के रहने वाले बुजुर्ग को कब्जे करने से रोकना मंहगा पड़ गया। बुजुर्ग के घर में घुसकर कब्जा करने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों तेजधार हथियारों से बुजुर्ग और उसके साथी पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। घायलों की पहचान केहर सिंह(86) पुत्र दलीप सिंह और चरणजीत पुत्र करनैल सिंह के तौर पर हुई है। जिसके बाद बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान बुजुर्ग को बचाने आए उसके दोस्त पर भी हमला किया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायल केहर सिंह ने बताया कि उसका पूरा परिवार विदेश में रहता है। घर में उसका दोस्त चरणजीत उसके साथ रहता है और उसकी देखभाल भी करता है। उन्होंने बताया कि गांव का ही रहने वाले एक व्यक्ति उसकी जमीन पर कब्जा करने को लेकर कई बार उसे धमकियां दे चुका है। गत रात उक्त व्यक्ति अपने साथियों सहित उसके घर में घुस गया। जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से घर में तोड़फोड़ की और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

केहर सिंह ने बताया कि इस हमले में उसकी उंगली कट गई। हलमावरों से बचाने के लिए आए चरणजीत सिंह पर भी उन लोगों ने हमला कर दिया। घायल केहर सिहं ने कहा कि हमलावरों से उसकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर कल को मुझे कुछ होता है, तो उस पर हमला करने वाले जिम्मेदार होंगे। वही मामले की जांच थाना लोहियां की पुलिस द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -